पाकुड़, जनवरी 21 -- सब-वे के पास जाम में आधे घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस पाकुड़, प्रतिनिधि। रेलवे सब-वे के समीप मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क निर्माण कार्य के कारण करीब आधे घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। जाम का प्रमुख कारण निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार की मनमानी और पूरी तरह से अस्त-व्यस्त व्यवस्था रही। जानकारी के अनुसार सड़क पर ही बजरी और बालू गिरा दिया गया था, वहीं पिचिंग मशीन का संचालन भी सड़क पर ही किया जा रहा था। स्थिति को और गंभीर बनाते हुए मटेरियल उतारने के बाद दो ट्रैक्टर भी सड़क पर ही खड़े कर दिए गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम में फंसकर आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे गंभीर स्थिति तब उत्पन्न हुई, जब एक एंबुलेंस भी करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। समय पर रास्ता नहीं मिलने से मरीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.