उरई, जनवरी 5 -- कोंच। कड़ाके की ठंड में कोंच तहसील कैंपस में स्थित सब रजिस्ट्रार दफ्तर वसियत कार्य को लेकर आया एक बुजुर्ग गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय प्रशासन और वहां मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी भेजा जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोंच तहसील परिसर में वसियत कार्य से तहसील आए मालवीय नगर निवासी 68 वर्षीय वृद्ध बाबूराम अहिरवार अपने छोटे भाई बालकदास के साथ सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे के आस-पास तहसील परिसर में रजिस्ट्री संबंधी कार्य से आया था। यहां पर वह एक दुकान के बाहर खड़े होकर कागजातों की फोटो कॉपी करा रहा था तभी अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया और वह नीचे गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। यह नजारा देख कुछ अधिवक्ताओं सहित मौके पर मौजूद अन्य लोग घबरा गए और उसके सीने पर पंपिंग करने लगे। मौजूद लोगों में किसी ने कॉल कर एंबुलेंस बुलाई। करीब 20 मिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.