बिहारशरीफ, जून 7 -- राजगीर में हॉकी चैम्पियनशिप का दूसरा दिन रविवार को खेले जाएंगे बालक-बालिका वर्ग के फाइनल फोटो: हॉकी-राजगीर खेल परिसर में शनिवार को हॉकी के मैच में जौहर दिखाते खिलाड़ी। राजगीर, निज प्रतिनिधि। खेल परिसर में तीन दिवसीय सब जूनियर हॉकी स्टेट चैम्पियनशिप के दूसरे दिन बालिका वर्ग में मेजबान नालंदा ने कैमूर को 11-0 से रौंद दिया। स्थानीय दर्शकों के समर्थन के बीच जिले की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन बालक-बालिका वर्ग में कई मुकाबले खेले गये। रविवार को दोनों वर्गों का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बिहार हॉकी एसोसिएशन के महासचिव महाराणा प्रताप सिंह ने बताया कि फाइनल मुकाबले के बाद खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जीतने वाली टीमों के खिलाड़ियों को झारखंड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का...