बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- ओडिशा के भुवनेश्वर में हो रहा प्रतियोगिता का आयोजन फोटो : रग्बी-उड़ीसा के भुवनेश्वर में रग्बी के मुकाबले में प्रदर्शन करतीं बिहार की बेटियां। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंग स्टेडियम में 16 व 17 जनवरी को सब जूनियर राष्ट्रीय रग्बी बालिका प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। बिहार की बेटियों ने शुक्रवार को इसमें कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। लीग मैचों में बिहार का पहला मुकाबला झारखंड से हुआ। एकतरफा मुकाबले में बिहार में झारखंड को 67-0 से रौंद दिया। विद्या ने सात, प्रियांशी ने पांच, खुशी ने 21, रौशनी ने 22, मनीषा ने पांच और कोमल ने सात अंक अर्जित किये। दूसरे मैच में बिहार ने मणिपुर को 64-0 से धो दिया। कोमल ने सात, विद्या ने 14, आकांक्षा ने 19, रौशनी ने 17 औ...