सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- पुपरी। राजबाग युवा संस्थान पुपरी के तत्वावधान में स्थानीय राजबाग खेल मैदान में बाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के सबजूनियर आयु वर्ग में रितिक ब्रदर्स की टीम ने हर्षित ब्रदर्स की टीम को 47-30 तथा जूनियर आयुवर्ग में राजकुमार ब्रदर्स की टीम ने लवकुश ब्रदर्स की टीम को 54-32 अंकों से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। सबजूनियर आयुवर्ग में सत्यम कुमार बेस्ट रेडर व अंगद कुमार बेस्ट कैचर तथा जूनियर आयुवर्ग में गौरव कुमार बेस्ट रेडर व मो महताब बेस्ट कैचर बने। संस्थान के संस्थापक अतुल कुमार एवं संरक्षक मो शाकीर हुसैन ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी तथा बेस्ट रेडर एवं कैचर को मोमेंटो प्रदान कर पुरस्कृत किया। निर्णायक अनुभव कुमार कर्ण, आशीष कुमार एवं प्रशांत प्रसून को भी मोमेंटो प्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.