मधेपुरा, जनवरी 31 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के रामपुर पंचायत वार्ड नौ निवासी मीनाक्षी सिंघानिया बिहार स्टेट सब जूनियर बालिका खो-खो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार और मुंगेर जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बिहार स्टेट सब-जूनियर बालिका खो-खो चैंपियनशिप में समस्तीपुर की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन कर उपविजेता बनी। इसी प्रतियोगिता के आधार पर समस्तीपुर जिले से मीनाक्षी सिंघानिया का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए लिए चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी 31 जनवरी से 4 फरवरी तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय सब-जूनियर खो-खो चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। मीनाक्षी वर्तमान में समस्तीपुर जिले के एक निजी स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा ह...