धनबाद, जनवरी 14 -- धनबाद। धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से 25वीं सब जूनियर जिला अंडर-16 बालक एवं बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता 16 से 18 जनवरी तक वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में वैसे बालक एवं बालिका वॉलीबॉल खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनका जन्मतिथि एक जनवरी 2010 या उसके बाद हुआ हो। स्कूल एवं क्लब के वॉलीबॉल टीम की भाग लेने की अंतिम तिथि 15 जनवरी शाम पांच बजे तक है। भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड, मूल जन्म प्रमाण पत्र के साथ 16 जनवरी को सुबह 9:30 बजे रिपोर्ट करनी है। यह जानकारी वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.