नई दिल्ली, फरवरी 14 -- भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलेंगे। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक बीमार होने के कारण नामीबिया के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था। हालांकि वह डिस्चार्ज भी हो गए थे और नामीबिया वाले में मैदान पर भी दिखे थे। नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका मिला था। अभिषेक शर्मा के लिए टी20 विश्व कप की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...