कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उप्र पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन सब्रतो क्लासिक नेशनल पावरलिफ्टिंग व नेशनल डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता 17 से 21 जनवरी तक हरिद्वार में होगी। इसके लिए राज्य टीम के अंतिम चयन ट्रायल की तिथियां शनिवार को घोषित हुईं। राज्य टीम के अंतिम चयन ट्रायल 11 जनवरी को जवाहर नगर स्थित पावर हब जिम बालाजी चौराहे के पास सुबह 11 बजे से होंगे। ट्रायल में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर व मास्टर्स (पुरुष व महिला) वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रदेश के सभी जिलों के पावरलिफ्टर्स को इसमें हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। चयन ट्रायल में सफल खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.