गोपालगंज, मई 18 -- मिश्रबतरहां बाजार में गुरुवार की देर शाम हुई घटना ग्रामीणों को आता देख हमलावर बाइक छोड़ भागे फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर थाना क्षेत्र के मिश्रबतरहां बाजार में गुरुवार की देर शाम कुछ हमलावरों ने एक सब्जी व्यवसायी जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने उनकी जेब से 25 हजार रुपए नकद और गले से करीब 60 हजार रुपए की सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद ग्रामीणों को आता देख हमलावर अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल व्यवसायी मनराज गुप्ता को पहले एक निजी क्लीनिक में पहुंचाया, फिर फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मनराज गुप्ता श्रीपुर थाने के बलीभद्र परसा गांव के निवासी हैं। श्रीपुर बाजार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.