बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- लहेरी थाना क्षेत्र में नकद व जेवर समेत 11 लाख की हुई थी लूट 7 में से मात्र एक पकड़ा गया, रुपये व जेवर नहीं मिले बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी-मामू भगीना कोल्ड स्टोरेज के पास चार जनवरी को तड़के चार बजे बाजार समिति के सब्जी व्यवसायी से नकद व जेवर समेत 11 लाख की संपत्ति लूटी गयी थी। जमालीचक गांव निवासी व मगध कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाले अरविंद चौधरी का अपहरण कर बदमाशों ने लूटपाट की थी। इस मामले के आरोपित अभी तक पुलिस पकड़ से दूर है। न तो रुपये बरामद हुए है न जेवर। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है। पुलिस ने बताया था कि दीपनगर थाना क्षेत्र के बाल्मिकी पासवान ने लूट की योजना बनायी थी। सात बदमाशों के गिरोह का यह सरगना है। यह अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.