धनबाद, फरवरी 23 -- बरवाअड्डा। बरवाअड्डा थाना अंतर्गत मेमको मोड़ स्थित सब्जी विक्रेता बिरजू मंडल ने भेलाटांड़ निवासी मुकेश गोप, पंचु गोप और प्रमोद महतो के खिलाफ मारपीट व चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। आवेदन में सब्जी विक्रेता बिरजू मंडल ने कहा है कि मुकेश गोप, पंचु गोप और प्रमोद महतो ने उसकी दुकान से लगभग 450 रुपए की सब्जियां खरीदी और जाने लगा। पैसा मांगने पर तीनों ने गाली गलौज करते हुए सब्जियां रोड पर फेंकते मारपीट की। इस दौरान दुकान में रखे सब्जी काटने वाले चाकू को उठा लिया और जान मारने की नीयत से गर्दन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी तरह अपना गर्दन को बचाया तो जहां-तहां शरीर पर चोट लग ई। स्थानीय लोगों को जुटता देख तीनों आरोपी भाग निकले। सब्जी विक्रेता बिरजू कुमार मंडल ने बरवाअड्डा थाना के ओडी पदाधिकारी उमेश कश्यप को आवेदन देक...