देहरादून, जनवरी 6 -- देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर के पास से दो महीने पहले चोरी हुई बाइक का मुकदमा पुलिस ने अब दर्ज किया है। मूल रूप से बरेली और हाल ठाकुरपुर निवासी महावीर ने शिकायत दी है कि बीती 11 नवंबर की शाम वह सब्जी लेने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक मंदिर के पास खड़ी की थी। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। गाड़ी के कागज भी डिग्गी में थे। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने शिकायत पर सोमवार केस दर्ज कर जांच की जा रही है। -- सुद्धोवाला में दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी देहरादून। प्रेमनगर के सुद्धोवाला में मोबाइल की दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। जामुनवाला निवासी सौरभ कोहली ने पुलिस को बताया कि बीते 27 दिसंबर को वह दुकान पर गए थे। गलती से स्कूटी की चाबी गाड़ी में ही छूट गई। पांच मिनट बाद वापस आए तो स्कूटी गायब थी। डिग्गी में आईसीआ...