लखनऊ, फरवरी 10 -- सर फाइल फोटो है मोहनलालगंज, संवाददाता। सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रही महिला तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुजेहटा के बहादुरखेड़ा निवासी मनीराम मजदूर है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पत्नी चंद्रकली (35) खुजौली बाजार सब्जी खरीदने गई थी। वापस आते वक्त रधुनाथखेड़ा मोड़ के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि महिला सड़क पर जा गिरी। हादसे को देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल महिला को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के पति ने बताया कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। वह टक्कर मारने के बाद करोरा की ओर भाग निकले। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.