फतेहपुर, जनवरी 6 -- बिंदकी। खाद, पानी बिजली की समस्याओं पर अफसरों की ढ़िलाई से भाकियू टिकैत गुट ने आवाज बुलंद की। सब्जी मंडियों में किसानों से अवैध शोषण का मुद्दा उठाया गया। चेतावनी के बावजूद प्रशासन की सुस्त कार्रवाई पर यूनियन ने सड़कों में उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी। फाटक बाजार के लंका रोड स्थित भाकियू (टिकैत) कार्यालय में मासिक बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में खाद का संकट बरकरार है। सर्दियों में एक एक बोरी के लिए किसान जूझ रहा है, जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी भूल चुके है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम ने बिजली की कटौती, मवेशियों की धमाचौकड़ी की समस्या उठाई। प्रदेश सचिव रामसहाय पटेल ने बिंदकी सब्जी मंडी में आढ़तियों द्वारा किसानों से तौलाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.