सीवान, फरवरी 19 -- प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिला परिषद की 10 एकड़ भूमि पर आधुनिक व सुव्यवस्थित प्रस्तावित सब्जी मंडी बनाने के साथ ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑडिटोरियम व बस स्टैंड का निर्माण होना है। बताया जा रहा कि जिला परिषद की जिस भूमि पर तीनों योजनाएं प्रस्तावित हैं, उसे साकार करने में रास्ता का मामला सामने आ रहा है। इसे दूर करने के लिए डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर रास्ता को लेकर मापी का कार्य बुधवार से शुरू हुआ। बताया जा रहा कि रास्ता को लेकर आ रही समस्या को शीघ्र ही दूर कर पूरे कार्य को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जायेगी। जिला परिषद की भूमि निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ जिला परिषद की अध्यक्ष संगीता यादव, डीडीसी मुकेश कुमार, जिला पंचायत पदाधिकारी बालेन्दु नारायण पांडेय, सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, नगर परिष...