सासाराम, फरवरी 20 -- करगहर, एक संवाददाता। कोचस पुराना बस स्टैंड के समीप सब्जी मंडी में गुरुवार को खरीदारी करने जा रही एक विवाहिता से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विवाहिता ने एक व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। एसडीपीओ कुमार वैभव ने बताया कि दिनारा थाना क्षेत्र के धनछुआं निवासी शत्रुघन कुमार की 30 वर्षीया पत्नी नेहा कुमारी बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए कोचस में रह रहती है। जब वह सब्जी बाजार में जा रही थी। इस बीच कोचस नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी मनोज राय द्वारा छेड़छाड़ का प्रयास व अश्लील हरकतें कर मोबाइल नंबर मांगने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गया और कान में पहने सोने का टॉप नोच कर फरार हो गया। इस संबंध में महिला द्वारा नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसके आलोक में पुलिस कार्रवाई करते...