बलिया, फरवरी 1 -- बलिया। सब्जी खरीदकर घर जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के हाईडिल कालोनी सिविल लाइन निवासी राजा पटेल ने पुलिस को बताया है बहादुर पुल से सब्जी खरीदकर रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौट रहा था। आरोप लगाया है कि रास्ते में माधोपुर निवासी आयूष यादव उर्फ प्रिन्स व लक्खू यादव ने घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। उनका कहना है कि विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। उनका कहना है कि दोनों आरोपियों के साथ दो-तीन अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.