मधुबनी, अप्रैल 26 -- बिस्फी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि। पतौना थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में सनकी पति ने मामूली विवाद में कुदाल से पत्नी सोनी देवी (25 वर्ष) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सब्जी बनाने के दौरान पत्नी ने छोटा आलू के बदले बड़ा आलू को काट दिया। इससे नाराज पति ने कुदाली से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पतौना थाना प्रभारी राजकिशोर पंडित ने बताया कि आरोपी पति रतिलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका सोनी देवी का शव उसके घर से दो सौ मीटर पूरब से बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि शव जलाने की नीयत से फुलबाड़ी के निकट शव रखा गया था। पुलिस ने घटनास्थल से एक बोरी चीनी भी बरामद की है। सोनी की शादी चार साल पूर्व हुई थी। उसे छह माह का एक पुत्र भी है। डीएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि पारिवारिक विवाद में हत्या हुई है। शव ...