फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 1 -- कायमगंज। शमसाबाद क्षेत्र के गांव खुड़नाखार निवासी आशीष कुमार का डेढ़ वर्षीय पुत्र अविराज बेड पर खेल रहा था। बेड के पास में ही कढ़ाई में सब्जी पक रही थी। खेलते-खेलते बच्चा अचानक गर्म कड़ाई में जा गिरा और गंभीर झुलस गया। परिजन सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...