सुपौल, मई 20 -- किसान परंपरागत धान एवं रबी फसलों के साथ सब्जियों की खेती पर दे रहे ध्यान सब्जी की खेती में कम समय में किसानों को होता है अधिक मुनाफा त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। प्रखंड में सब्जी की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ रहा है, जिसके कारण सब्जियों की खेती को लेकर किसानों का रुझान बढ़ रहा है। पहले सब्जी की खेती आमतौर पर बाजार के निकट के गांव में होती थी, लेकिन अब सब्जियों की खेती दूर दराज के गांव में भी हो रही है। सब्जियों की खेती से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है। इसलिए अब किसान परंपरागत धान एवं रबी फसलों के साथ सब्जियों की खेती पर भी ध्यान दे रहे हैं। वर्तमान समय में दर्जनों गांव में सब्जी की खेती की जा रही है। प्रखंड क्षेत्र के गांव में बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती की जा रही है। कृषि तकनीक पदाधिकारी पंकज कुमार ...