कोडरमा, फरवरी 21 -- डोमचांच निज प्रतिनिधि सब्जी की खेती के लिए मशहूर फुलवरिया की आलू कई राज्यों के बाजारों तक पहुंचती है। यहां का आलू झारखंड के विभिन्न जिले सहित अन्य राज्यों में काफी डिमांड है। इस गांव में तैयार होने वाली सब्जी झारखंड,बिहार के कई जिलों के बाजारों तक पहुंच रही है। फुलवरिया के ग्रामीण इलाकों में हजारों एकड़ से अधिक भूमि पर आलू की खेती की जा रही है। करीब 200 से भी अधिक किसान आलू की खेती करते हैं। एक किसान लगभग पांच एकड़ में आलू की फसल लगाए हुए हैं। कुछ साल से फुलवरिया के किसान सब्जी का उत्पादन बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। इसके कारण यहां के किसान परिवारों की अच्छी आमदनी हो रही है। गांव के अधिकतर लोग किसान है,जो खेती पर ही निर्भर है। इससे लोग बाहर मजदूरी करने के बजाय गाव में ही खेती कर अच्छे से परिवार का भरण- पोषण कर रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.