जामताड़ा, फरवरी 10 -- सब्जियों के साथ श्रीअन्न की खेती करें किसान : जिला कृषि पदाधिकारी कुंडहित, प्रतिनिधि। मंगलवार को कुंडहित में प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मेला का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल, 20 सूत्री अध्यक्ष ऑफिसर हेंब्रम एवं पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं उद्घाटन से पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा ने किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी में लगे सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को सराहना की। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने किसान मेला -सह- प्रदर्शनी के बेहतर आयोजन हेतु प्रदर्श लाने वाले किसानों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बिना उर्वरक के हरी ...