भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जिले में ठंड का कहर जारी है और लगातार दूसरे दिन सबौर ने बिहार की सबसे ठंडी जगह होने का रिकॉर्ड कायम रखा। बुधवार को ठंड ने मंगलवार की तुलना में और अधिक सितम ढाया। दिन में धूप निकली जरूर, लेकिन 9 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द पछुआ हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मंगलवार को सबौर का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो बुधवार को और गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान राज्य के सभी 38 जिलों में सबसे कम रहा। बुधवार की सुबह करीब सात बजे घने कोहरे ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया। दृश्यता घटकर 20 से 25 मीटर तक रह गई, जिससे यातायात प्रभावित रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अनुमान है कि मकर संक्रांति तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान मे...