भागलपुर, अक्टूबर 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड परिसर में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तहत अंडर-14 फुटबाल वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच यूएमएस सबौर बनाम इंटरस्तरीय मुस्लिम स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें इंटरस्तरीय मुस्लिम स्कूल की टीम ने यूएमएस सबौर की टीम को 3-0 से हराकर फाइनल में पहुंच गई। वहीं अंडर 17 फुटबॉल वर्ग में गुरुवार को हुए पहले मैच में अकबरपुर कहलगांव की टीम ने डीएवी बरारी को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में साहू परबत्ता ने फतेहपुर को 1-0 से, तीसरे मैच में इशीपुर की टीम ने खरीक की टीम को 2-0 से हराया। जबकि चौथा मैच इंटर स्तरीय मुस्लिम स्कूल बनाम इस्माईलपुर के बीच होना था। इस्माईलपुर की टीम के न आने के कारण इंटर स्तरीय मुस्लिम स्कूल को वॉक ओवर मिल गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी जय नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.