उरई, फरवरी 7 -- कालपी, संवाददाता। नगरीय क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति दुरुस्त रखने के लिए उप खंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान तथा अवर अभियंता की मौजूदगी में विद्युत सब स्टेशनों की मशीनों एवं उपकरणों के अनुरक्षण का कार्य कराया गया है। विभागीय अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम ने बताया कि बीते 27 व 28 जनवरी को हुई बरसात की वजह से सबस्टेशनों ओसीवी मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी। फलस्वरुप दूसरी मशीन को स्थापित करके आउटगोइंग की सप्लाई शुरू कराई गई थी। उन्होंने बताया कि अब स्थाई रूप से सभी फीडरों की आउटगोइंग तथा इनकमिंग मशीनों की पैनल, रिले आदि को ठीक कराया गया है। इसके पहले सब स्टेशन में आयोजित 10- 10 केवीए के भारी क्षमता के ट्रांसफार्मर केबिल डीस इंसुलेटर आदि अनुरक्षण का कार्य कर्मचारियों के द्वारा चलाया गया था। अवर अभियंता ने दावा किया है कि अनुरक्ष...