मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता मानसून पूर्व नगर निगम के स्तर से शहर के नालों की उड़ाही का अभियान शुरू हो गया है। हालांकि, शहर के सबसे बड़े फरदो नाले की सफाई में डेढ़ से दो महीने की देरी हो सकती है। इसकी उड़ाही के लिए नगर निगम गेहूं की फसल कटने का इंतजार कर रहा है। शहर के बाहरी हिस्से में खबड़ा इलाके में फरदो नाले के बगल की जमीन पर खेती होती है। अभी खेतों में गेहूं, सरसो, आलू आदि के फसल लगी हुई हैं। अगले महीने होली के बाद मार्च के मध्य से इनकी कटाई शुरू होगी। ऐसे हालात में मार्च के अंत या अप्रैल में ही नाला उड़ाही का काम शुरू हो पाएगा। वर्तमान में नाले में गाद व कचरा के साथ ही बड़े इलाके में जलकुंभी आदि फैले हुए हैं। इसका असर पानी के प्रवाह पर भी पड़ रहा है। ऐसे में समय पर नाले की मुकम्मल सफाई के साथ ही गाद को हटा कर गहर...