रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग ने नेशनल एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफर्स इंडिया (एनएजीआई) के सहयोग से 9वें एनएजीआई अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन मंगलवार को आर्यभट्ट सभागार में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, एनएजीआई के अध्यक्ष प्रो सलाहुद्दीन कुरैशी, संयुक्त सचिव डॉ प्रभुध मिश्रा और डॉ जितेंद्र शुक्ला ने किया। पृथ्वी का सतत भविष्य: संसाधनों के उपयोग एवं प्रबंधन की उभरती चुनौतियां विषय पर आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह विषय न केवल शैक्षणिक दृष्टि से, बल्कि मानवता के भविष्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज की सबसे बड़ी चुनौती संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.