जौनपुर, फरवरी 28 -- जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के जगतगंज बाजार स्थित जगत नारायण इंटर कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण सबसे बड़ा समाजवादी होता है। ब्राह्मणों को संगठित होकर रहना चाहिए तभी सुरक्षित रहेंगे। रामचंद्र मिश्र ने कहा कि जो सुख-दुख में ब्राह्मण खड़ा रहे उसी के साथ संगठन सहयोग करे। अध्यक्षता रामकृष्ण त्रिपाठी व संचालन राकेश मिश्रा उर्फ मंगल गुरु ने किया। जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय, वाराणसी मंडल अध्यक्ष जयेंद्र शुक्ला, अखिलेश कुमार पाठक, प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा, जिला संरक्षक अजय कुमार त्रिपाठी, ब्लॉ...