नई दिल्ली, फरवरी 22 -- Ai+ अब भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में नए मॉडल जोड़ने के लए तैयार है। Ai+ ने पिछले साल जुलाई में भारत में अपने पहले स्मार्टफोन - Nova 5G और Pulse लॉन्च किए थे। अब कंपनी Ai+ Pulse 2 को अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर ला रही है। फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और कुछ खास फीचर्स को कंफर्म कर दिया है। अपकमिंग मॉडल दिखने में बेदह खूबसूरत है और इसे पांच कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने अपकमिंग Ai+ Pulse 2 ने ऑफिशियल लॉन्च डेट का अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसे भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी एक फ्लिप फोल्ड फोन को भी लाने की तैयारी में है।कंपनी ने कंफर्म किए फोन के य...