ललितपुर, नवम्बर 20 -- विकास खंड बार की ब्लॉकस्तरीय मिनी बालक्रीड़ा प्रतियोगिता कस्बा बार स्थित रघुवीर सिंह नेता जी इंटर कालेज के परिसर में आयोजित हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी क्षमताओं का जबरदस्त प्रदर्शन किया और शिक्षकों व मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बार प्रतिनिधि कल्याण सिंह लोधी, विशिष्ट अतिथि आशीष कुमार प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह इंटर कालेज व कार्यक्रम अध्यक्ष एवं बीईओ बार शैलजा व्यास ने मां सरस्वती व वीरांगना लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन किया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के उपरान्त बाल खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। संकुल केंद्र देवरान, बार, पारौन, बिल्ला, बानपुर, कैलगुंवा के बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बार प्रतिनिधि कल्याण सिंह ने कहा कि...