पीलीभीत, जनवरी 15 -- पीलीभीत। तराई में सर्दी सीजन में अब तक का सबसे ठंडा दिन बुधवार रहा। दिन में भी अलाव जले और लोग काम करते हुए कांप से उठे। अधिकतम तापमान महज 12.1 दर्ज किया गया। करीब चार डिग्री अधिकतम और एक डिग्री न्यूनतम तापमान गिरने से तराई में आम और खास की कंपकंपी छूट गई। शाम को करीब तीन बजे सूर्यदेव चमके पर धूप बेदम ही रही। तराई में सर्दी के कारण जनवरी माह रोज नया ही रिकॉर्ड बना रहा है। यहां अलाव व्यवस्था हाशिए पर हैं और रैन बसेरे भी अपने हाल पर है। रोज तापमान में उतार चढ़ाव के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। आलम यह है कि कभी दिन सबसे सर्द हो रहा है तो भी रात में ठंडी हो रही है। सर्दी के सीजन में इस बार बुधवार का दिन अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.