कौशाम्बी, मार्च 5 -- ई-रिक्शा की चपेट में आकर मौत का शिकार हुई मासूम शिवानी चार भाई-बहनों में सबसे छोटी ही नहीं बल्कि, सबकी लाडली भी थी। परिजनों के साथ पड़ोसी भी उसको लाड-प्यार करते थे। उसकी मौत से हर आंख नम है। लोगों में लापरवाह रिक्शा चालक के प्रति नाराजगी है। शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को पिता के गाजियाबाद से आने पर किया जाएगा। तरसौरा निवासी लल्लू के चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी कल्पना (13), उससे छोटी शर्मीला (10), तीसरे नम्बर का बेटा राज (7) और इन सभी से छोटी शिवानी थी। शिवानी की मौत की खबर गाजियाबाद में रह रहे पिता को दी गई तो वह फूट-फूटकर फोन पर ही रो पड़ा। साथी श्रमिकों के साथ पिता आननफानन गांव के लिए रवाना हुआ। इधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो पीछे-पीछे मां सीता देवी सहित अन्य परिजन भी चल पड़े। गांव से लेकर पोस्टमार्टम हाउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.