बिहारशरीफ, सितम्बर 30 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जारी सूची के अनुसार नालंदा जिला के विधानसभा क्षेत्र में 2.6 फीसदी वोटरों की संख्या बढ़ी है। इनमें से सबसे अधिक अस्थावां विधान सभा क्षेत्र में 15 हजार 480 वोटर बढ़े हैं। जबकि, सबसे कम नालंदा विधानसभा क्षेत्र में मात्र पांच हजार 108 मतदाता बढ़े हैं। बिहारशरीफ नगर निगम व जिला मुख्यालय होते हुए भी यहां मात्र 13 हजार 525 मतदाता ही बढ़े हैं। यानि क्रमश: अस्थावां में सबसे अधिक 15 हजार 480, बिहारशरीफ में 13 हजार 525, इस्लामपुर 10 हजार 408, हिलसा में नौ हजार 777, हरनौत में छह हजार 815, राजगीर में पांच हजार 310 तो नालंदा विधान सभा क्षेत्र में पांच हजार 108 मतदाता बढ़े हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...