नई दिल्ली, जनवरी 9 -- सबरीमाला मंदिर से सोने के गहनों के चोरी होने के मामले में बड़ा ऐक्शन सामने आया है। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने मंदिर के मुख्य पुजारी कंदारारु राजीवरु को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सहयोग के लिए पहले एसआईटी ने उनसे पूछताछ की उसके बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सुबह के करीब एसआईटी ने राजीवरू को पूछताछ के लिए अपने साथ बुलाया था। इसके बाद एक अज्ञात स्थान पर उनके साथ पूछताछ की गई और फिर दोपहर के समय उनकी औपचारिक रूप से गिरफ्तारी कर ली गई। आपको बता दें, एसआईटी की तरफ से यह ऐक्शन इस मामले में मुख्य उन्नीकृष्णन पोट्टी और त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पद्मकुमार के बयानों के आधार पर की गई है। एसआईटी की तरफ से अभी तक की गई जांच के आधार पर पता चला है कि राजीव के पोट्टी के स...