नई दिल्ली, फरवरी 8 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का ऐलान होना जारी है। भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनाती नजर आ रही है। इसपर पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की भी प्रतिक्रिया आई है। पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शर्मा को भाजपा ने पार्टी से बाहर कर दिया था। शर्मा ने वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली की तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक्स पर शनिवार को की गई पोस्ट में लिखा है, 'आप कुछ समय के लिए सभी लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं और कुछ लोगों को हर समय बना सकते हैं, लेकिन आप सभी लोगों को हर समय बेवकूफ नहीं बना सकते।' ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 14 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। साथ ही पार्टी 33 सीटों पर आगे चल रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.