लखीसराय, फरवरी 2 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सबको बचाना, अपने बचना, उसको ही तू धर्म समझना। श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के इस महान संदेश को आत्मसात करने और अपने परिवेश व समाज के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराने के उद्देश्य से रविवार को सत्संग अधिवेशन केंद्र, लखीसराय में एक विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम मिथिलेश मिश्र सहित लखीसराय एवं आसपास के कई जिलों से आए प्रबुद्ध कर्मी, ऋत्विक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभा में बेगूसराय से आए अभिनव चौधरी ने ठाकुर जी के विचारों को साझा करते हुए कहा कि यदि अपने कष्ट के समय हम संसारी बनते हैं तो दूसरों के कष्ट में ब्रह्मज्ञानी बनना उचित नहीं है। मनुष्य को अपने दुख में ब्रह्मज्ञानी और दूसरों के दुख में संसारी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि ठाकुर जी की शिक्षा हमें सिखाती है कि अपने...