गाजीपुर, मार्च 30 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांव में रविवार को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन का कार्यक्रम जौनपुर आरएसएस के विभाग संघ चालक सच्चिदानंद राय के नेतृत्व में निकाला गया। गांव के ग्रीन पार्क स्टेडियम से होकर मुख्य बाजार से भगवती देवी मन्दिर सहित पूरे गांव से होते हुए पुन: ग्रीन पार्क स्टेडियम में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान मुख्य वक्ता संघ चालक सच्चिदानंद राय ने कहा कि हिंदू समाज को जोड़ने के लिए जन-जन की भावना को ध्यान में रखकर स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर इस इलाके में पथ संचलन किया है। संघ समाज को यह संदेश देता है कि हम संगठित रहें, सबको जोड़ कर समाज को नई ऊंचाई तक ले जाएं। इस दौरान भारत माता की जयकारें का उदघोष भी किया गया। दूसरी ओर कई जगहों पर लोगों ने स्वयं सेवकों का पुष्प ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.