नई दिल्ली, फरवरी 10 -- भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा से कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड रही है। अगर बीते महीने यानी जनवरी, 2026 की बात करें तो टाटा नेक्सन (Tata Nexon) ने इस सेगमेंट में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। टाटा नेक्सन को बीते महीने कुल 23,365 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर टाटा नेक्सन की बिक्री में 52 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जनवरी, 2025 में यह आंकड़ा 15,397 यूनिट था। आइए जानते हैं बीते महीने इस सेगमेंट की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही टाटा पंच बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा पंच रही। टाटा पंच ने इस दौरान 19 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 19,257 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ब्रेजा रह...