समस्तीपुर, सितम्बर 28 -- ताजपुर। ताजपुर में नवरात्र के मौके पर बाजार क्षेत्र के मनसा नगर में माता मनसा देवी की भी पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं जो भी भक्त पूर्ण मनोयोग से माता के दरबार में अपनी हाजिरी लगाते हैं उनकी मुराद जरूर पूरी होती है। बताया जाता है कि आज से दो दशक पूर्व वर्ष 2004 में स्थानीय किशु दंपत्ति कृष्णकांत उपाध्याय किशु एवं शालिनी उपाध्याय ने विशेष पहल करते हुए माता को स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की थी। पूछे जाने पर दंपत्ति ने बताया कि वे अपनी दो पुत्रियों निकेता और निक्की के साथ तीर्थयात्रा पर हरिद्वार गए थे। वहीं उन्होंने क्रमश: चंडी माता एवं मनसा माता के दरबार में हाजिरी लगाए थे। मनसा माता के दरबार में पुत्र रत्न की मुराद मांगी थी। माता की कृपा से उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। इसके पश्चात उन्होंने अपने मोहल्ले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.