भागलपुर, अप्रैल 4 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता अपर रोड के ध्वजागली मुहाने पर स्थित मूंछ वाले महावीर मंदिर पूरे क्षेत्र में ख्याति प्राप्त है। रामनवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ यहां जुटती है। मनोकामना पूर्ण होने पर दूर-दूर से भक्त मंदिर पर चढ़ावा चढ़ाने आते हैं। रामनवमी को लेकर पूरी तैयारी यहां जोर-शोर से की जा रही है। पुजारी कहते हैं कि मूर्ति की स्थापना लगभग सौ वर्ष पूर्व की गई थी। मान्यता है कि क्षेत्र में अगलगी की घटना प्राय: होती थी। एक साधु ने यहां चिमटा गाड़ दिया। उसी स्थल पर महावीर जी की मूर्ति स्थापित करने की बात कही। इसके बाद अगलगी की घटना रूक गयी। रामनवमी के दिन दूर-दराज से श्रद्धालु ध्वजारोहण करने के लिए पहुंचते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.