नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- भारत की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मार्च 2025 में शानदार बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने कुल 51,616 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल मार्च (2024) की तुलना में 3.02% की ग्रोथ है। यह उपलब्धि तब और खास बन जाती है जब कुछ मॉडल्स की बिक्री में गिरावट के बावजूद कंपनी ने अच्छी परफॉर्मेंस दिखाई है। आइए जरा विस्तार से कंपनी की बिक्री रिपोर्ट पर नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- टाटा मोटर्स की Q4 FY25 ग्लोबल होलसेल में आई 3% की गिरावटTata Punch - फिर बना बिक्री का बादशाह Tata की मिनी SUV Punch ने एक बार फिर अपना दम दिखाया है। मार्च 2025 में इसकी 17,714 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में हल्की सी 0.95% की बढ़ोतरी है। Punch अब Tata की सबसे ज़्यादा बिकने वाली गाड़ी बन गई है।Nexon - अब भी लोगों की पहली पसंद ...