मेरठ, फरवरी 6 -- प्रदेश सरकार का बजट कल्याणकारी है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तर प्रदेश राम राज्य की ओर बढ़ चला है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के संकल्प को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी द्वारा बनाए गए रोडमैप की झलक है। बजट पूरी तरह जनहित के लिए है। ये माता-बहनों, युवाओं के साथ किसान एवं छोटे-छोटे व्यापारी को समर्पित है। यह भाजपा सरकार की दूरदर्शिता को दर्शाता है। आने वाले समय में प्रदेश की आर्थिक आय को मज़बूत करेगा। मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री को प्रदेश के व्यापारी समाज की तरफ से कोटि-कोटि धन्यवाद। विनीत अग्रवाल शारदा, प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...