पूर्णिया, फरवरी 10 -- पूर्णिया। सबका सम्मान- जीवन आसान के अंतर्गत जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा प्रज्ञान सभागार में आमजनों से रूबरू हो कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कुल 21 आवेदनों पर सुनवाई हुई जिनमें सबसे अधिक राजस्व से संबंधित और प्रधानमंत्री आवास योजना तथा विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल थे। सुनवाई के दौरान अपर समाहर्ता राजस्व एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर आमजनों के शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई। उनके बैठने की व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल तथा अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। अब 07 निश्चय 03 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी के द्वारा आम जनों के आवेदनों की सुनवाई प्रखंड एवं अनुमंडल तथा जिला स्तर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.