पूर्णिया, फरवरी 17 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा सोमवार को प्रज्ञान सभागार में आमजनों से रूबरू हो कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी द्वारा कुल 09 आवेदनों पर सुनवाई की गई। जिनमें सबसे अधिक राजस्व से संबंधित और भू-अर्जन, सामान्य शाखा तथा स्वास्थ्य से संबंधित मामले शामिल थे। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा 02 आवेदनों का मौके पर निष्पादन कराया गया। शेष आवेदनों पर नियम संगत त्वरित कराई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सुनवाई के दौरान अपर समाहर्ता राजस्व एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर आमजनों की शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई। उनके बैठने की सुगम व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल तथा अन्य सुविधा भी उपलब...