विकासनगर, मार्च 24 -- यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि करीब ढाई साल से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत नए राशन कार्ड (सफेद कार्ड) नहीं बन पा रहे हैं और न ही कार्ड में नई यूनिट दर्ज हो पा रही है। इसके चलते जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। युवा कांग्रेस के विकासनगर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत सफेद कार्ड धारक को प्रत्येक यूनिट पर पांच किलो राशन निशुल्क देने का प्रावधान है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि न ही नए सफेद कार्ड बन पा रहे हैं और न ही पहले से बने कार्डों में कोई नई यूनिट दर्ज हो पा रही है। बीते ढाई साल से लोग ब्लॉक, तहसील मुख्यालयों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.