उन्नाव, फरवरी 18 -- सफीपुर। परियर-बिठूर मार्ग स्थित लवकुश पीजी कॉलेज के पास 12 नवंबर को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक का परिजन चार महीने तक कानपुर के निजी अस्पताल और हैलट में इलाज करवा रहे थे। मंगलवार देर रात उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक अरविंद ) निवासी रनिहाखेड़ा गांव अपने परिजन के साथ हितेश की बीज भंडार में कार्यरत था। हादसे के दिन वह तिलक कार्यक्रम निपटाने के बाद बाइक से घर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौत की सूचना मिलने पर परिजन शव लेकर सफीपुर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां गंगादेई और भाई राज कुमार, वीरेंद्र और सुरेंद्र रो-रोकर बेहाल थे। पुलिस मामले की छानबीन कर...