मुंगेर, फरवरी 12 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि बुधवार को एसपी ने बताया कि एक विशेष टीम पुनः पूर्णिया भेजी जा रही है, जो सीसीटीवी फुटेज और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों का अवलोकन कर महिला की जल्द बरामदगी सुनिश्चित करेगी। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि लड़की कि बरामदगी के लिए टीम को फिर से पूर्णिया भेजा जा रहा है। वहीं आगे एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक को रिमांड पर लेकर फिर से पूछताछ करेगी। इधर, एसपी सैय्यद इमरान मसूद ने कहा कि सफियासराय थाना अंतर्गत एक महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। छानबीन के दौरान तकनीकी सर्विलांस से महिला की अंतिम लोकेशन पूर्णिया जिले में मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने पूर्णिया दबिश दी और एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी और महिला पूर्व में भागलपुर में एक साथ काम कर चुके हैं और एक-दूसरे को अच्छी तरह जा...