फिरोजाबाद, मई 16 -- नगर आयुक्त ऋषिराज ने गुरुवार को शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। पहले दिन उन्होंने तीन वार्डो का औचक निरीक्षण किया। एक वार्ड में उन्हें काफी गंदगी देखने को मिली जिसे देखकर उन्होंने नाराजगी दर्द जताते हुए संबंधित सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण तलब किया है तथा चेतावनी भी दी है। निरीक्षण की शुरुआत नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या 33 जैननगर से की। नगर आयुक्त यहां पानी की समस्या काफी गंभीर दिखाई दी। इसको लेकर नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता के प्रति कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल प्रभाव से समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या 69 का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोष जनक दिखाई दीं। उन्होंने वार्ड संख्या 68 गालिबनगर का व्यापक रूप से निरीक्षण किया। नगर आयुक्त को मौके पर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.