भागलपुर, अगस्त 19 -- भागलपुर। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद मंगलवार से शहर की सफाई व्यवस्था में हुए बदलाव को लागू कर दिया गया है। इस बदलाव में डोर टू डोर कचरा उठाव की मॉनिटरिंग और मोहल्लों और मुख्य सड़कों से होने वाले कचरा उठाव की निगरानी अलग अलग पदाधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि मंगलवार से हर दिन तीन पालियों में और शहर को तीन जोन में बांट कर सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को शहरवासियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में होने वाले कचरा उठाव की वजह से कुछ व्यस्त इलाकों में जाम की स्थिति भी बनी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.